einvasa
पर्यावरण सूचना तंत्र
पर्यावरण सूचना तंत्र "एन्विस" एक विकेंद्रित व्यवस्था है, जो हमें पर्यावरण में होने वाले सभी परिणामों से अवगत कराती है. भारत सरकार ने १९८२ में एक सुनियोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एन्विस की स्थापना की. एन्विस का उद्देशय योजनाकार, वैज्ञानिक, अभियंता और पर्यावरणविदों तक जानकारी पहुंचाना है।
'पर्यावरण' यह विषय बाकी अनेक विषयों से जुड़ा होने के कारण इसमें कई संस्थानों का समावेश आवश्यक है, और इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत एन्विस केन्द्रॊं की स्थापना की गयी है. ये सभी केन्द्र अपने अपने पर्यावरण से संबन्धित विषयों की विस्तृत जानकारी देते हैं. ये सभी केन्द्र 'पर्यावरण और वन मंत्रालय' के अधीन कार्यरत है. अधिक जानकारी के लिये एन्विस की वेब-साइट पर पधारें.